कानून व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महाराजगंज पुलिस लाइन सभागार में आज पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी से जुड़े मामलों, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन कनविक्शन, ऑपरेशन दृष्टि, ऑपरेशन एंटी चीयर्स, ऑपरेशन चीयर्स समेत कुल 19 बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
एफआईआर की प्रति पीड़ित को उपलब्ध कराने, गंभीर आईजीआरएस मामलों की जांच थानाध्यक्ष द्वारा किए जाने तथा यातायात व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।