उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज जनपद की कोल्हुई पुलिस ने नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही यूरिया की एक बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई कस्टम एक्ट के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में कोल्हुई प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
घटना 18 नवंबर 2025 को रात करीब 8:15 बजे की है। उपनिरीक्षक हौसिला प्रसाद अपनी टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल धीरज दूबे और कांस्टेबल अभिषेक पासवान शामिल थे, के साथ जोगियाबारी के पास रात्रि गश्त और चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान, पुलिस टीम ने एक आइसर मिनी ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही भारत ब्रांड की 100 बोरी यूरिया बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से शेषमन गौतम (पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम नौनिया, थाना सौनौली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 26 वर्ष) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद यूरिया और गिरफ्तार अभियुक्त को कस्टम एक्ट की धारा 113 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया है।


