संपूर्ण समाधान दिवस में 104 मामले आए

डीएम ने सुनी शिकायतें, 11 का मौके पर हुआ निस्तारण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील नौतनवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान डीएम ने कुल 104 मामलों को सुना, जिनमें से 11 मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने तहसील दिवस और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों की निगरानी स्वयं करें और अपने पर्यवेक्षण में उनका समाधान सुनिश्चित कराएं।

 

 

डीएम ने यह भी कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों में राजस्व, पुलिस, नगर पंचायत, जिला पूर्ति विभाग और विद्युत विभाग से संबंधित मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीएमओ नवनाथ प्रसाद, डीडीओ भोला कन्नौजिया, तहसीलदार कर्ण सिंह, सूचनाधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!