सोनौली बार्डर से लुंबिनी के लिए रवाना हुए बौद्ध भिक्षु
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! थाईलैंड के 116 बौद्ध यात्रियों का एक दल रविवार को पैदल यात्रा करते हुए महराजगंज के सोनौली पहुंचा। यह दल कोलकाता से अपनी यात्रा शुरू कर नेपाल के लुंबिनी के लिए प्रस्थान करेगा। बौद्ध भिक्षुओं की कुल 109 दिन की पैदल यात्रा है।
दल का नेतृत्व कर रहे फ्रा पवत ने बताया कि थाईलैंड का यह दल हर वर्ष भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों की पैदल यात्रा करता है। इस बार यह दल 17 दिसंबर को कोलकाता से रवाना हुआ था। यात्रा का मार्ग कोलकाता से शुरू होकर बोधगया, सारनाथ, कौशांबी, संकिसा (फर्रुखाबाद), लखनऊ, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, देवरिया और कुशीनगर होते हुए सोनौली तक पहुंचा है।
सोनौली से यह दल लुंबिनी के लिए रवाना हो गया है।लुंबिनी से 12 मार्च को वापस सोनौली होते हुए रामपुरवा (बिहार), वैशाली, राजगीर, नालंदा जाएगा और अंत में बोधगया में अपनी यात्रा समाप्त करेगा।
960 थाई बौद्ध बिहार सोनौली के मैनेजर राजेश शुक्ला ने बताया कि इस पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध की तपस्थली और भारत को जानना है।