एसएसबी की बड़ी कार्रवाई
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! सशस्त्र सीमा बल की 66 वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीओपी सुंडी के जवानों ने सीमा पिलर संख्या 525 के पास से 120 बोरा पेट फ्लैक्स बरामद किया। एस एसएसबी ने बरामद सामान को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
बरामदगी के संबंध में 66 वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट कार्तिकेयन आर ने मीडिया को बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से भारत में पेट फ्लैक्स की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बीओपी सुंडी की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीमा पिलर संख्या 525 के पास घेराबंदी की।
जब एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बड़ी मात्रा में बोरे में कुछ सामान सीमा के पास रखे हुए थे। जब बोरे में रखे सामान की जांच की गई तो उसमें पेट फ्लैक्स निकला। सामान लावारिस हालत में तस्करों द्वारा रखा गया था। जवानों ने जब उस जगह पर जांच की तो मौके पर कोई तस्कर नहीं मिला। जवानों ने 120 बोरे पेट फ्लैक्स को जब्त कर लिया औरआगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया।