तस्करी की 14 बोरी यूरिया बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज पुलिस ने नेपाल राष्ट्र से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां पुलिस ने तस्करी की 14 बोरी यूरिया खाद बरामद की है।

यह कार्रवाई 30 दिसंबर 2025 को सुबह 04:10 बजे थाना नौतनवां क्षेत्र के कुरहवा घाट से की गई।

 

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र के रास्ते अवैध रूप से खाद की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खाद को कब्जे में ले लिया।

बरामद खाद को मौके पर ही जब्त करते हुए कस्टम अधिनियम की धारा 113 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई और अग्रिम कार्रवाई हेतु माल को कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया।

 

 

इस पूरे अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष नौतनवां पुरूषोत्तम राव द्वारा किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!