140 कैरेट चाईनीज रामफल के साथ,चार गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महाराजगंज! सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा से सटे जुगौली गांव से पिकअप सहित 140 कैरेट चाईनीज रामफल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

YouTube player

भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी / मादक पदार्थ पर रोकथाम अभियान के तहत ग्राम जुगौली के पास से पिकअप संख्या यूपी 47 टी 7333 में लदे 140 कैरेट चाईनीज रामफल को बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर कस्टम अधिनियम धारा 111 एक्ट में चालान कर आरोपी सहित आगे की कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां को भेज दिया गया है।

 

गिरफ्तार लोगों में परवेज आलम पुत्र मो0 बशीर उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम धमौली थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर,जमील पुत्र इनमुनलहुदा उम्र 21 वर्ष निवासी जुगौली वार्ड नं0 13 थाना सोनौली,जनपद महराजगंज,कल्लू कुमार पुत्र स्व0 करन कुमार उम्र 18 वर्ष निवासी जुगौली वार्ड नं0 11 थाना सोनौली, जनपद महराजगंज,कमरे आलम पुत्र करमुल्ला उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धर्मौली थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह, कांस्टेबल रंजीत शाह, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!