पुलिस प्रवक्ता डीआईजी दिनेश आचार्य ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी
मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू! नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि 15 चैत्र को हुए राजावादी आंदोलन के दौरान 20 लोगों को गोली लगी थी। आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस प्रवक्ता डीआईजी दिनेश आचार्य ने यह जानकारी दी।
गोली लगने वालों में 2 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं। आचार्य ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए 13 लोगों अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आचार्य के अनुसार, आंदोलन के दौरान कुल 58 राउंड गोली चलाई गई। इसके अलावा, 746 राउंड टियर गैस, 192 बार ब्लैंक फायर किया गया। दो गोलियां पिस्टल से चलाई गईं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि प्रदर्शनकारियों के हमले में 55 नेपाल पुलिस और 23 सशस्त्र पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग से 53 प्रदर्शनकारी घायल हुए, आचार्य ने जानकारी दी।