तस्करी के लिए रखी गई 21 बोरी यूरिया नौतनवां नगर के एक गोदाम से बरामद

यूरिया खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- उपजिलाधिकारी नौतनवां

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर नौतनवां थाना क्षेत्र के मधुबन नगर (वार्ड नंबर 8) में छापेमारी की गई, जहां से 21 बोरी यूरिया बरामद की गई।

 

 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सीमावर्ती जिलों में खाद के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

 

 

एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और यूरिया जब्त कर लिया गया। अब यह जांच की जा रही है कि अवैध भंडारण किसने किया। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!