नेपाल में राजशाही प्रदर्शन में पुलिस समेत 22 घायल 

 मनोज कुमार त्रिपाठी 

काठमांडू नेपाल! नेपाल में राजशाही समूह द्वारा किए गए प्रदर्शन में पुलिस सहित 22 लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए अभी तक के विवरण अनुसार घायल होने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। जिसमें सुरक्षाकर्मी और प्रदर्शनकारी दोनों तरफ के लोग हैं। प्रदर्शन में काठमांडू गुहेश्वर के 43 वर्षीय राजू श्रेष्ठ, करीना शाही, पुष्कल राज जोशी, राजेश श्रेष्ठ, बद्री वन, सुमन गुरुंग, निराजन बम, ओम बहादुर श्रेष्ठ, माधव कंडेल, शंकर तिवारी, निखिल कार्की, कुमार जंग राना, उद्धव श्रेष्ठ, विकास कुमार गौतम, रोजन पहरी, सुजन थापा, सन्तोष बोहरा, विकास संगौला, रुद्र कार्की, विशाल निरौला, मनी सिंखडा घायल हुए हैं। इसी तरह सशस्त्र पुलिस के वरिष्ठ हवलदार चन्द्र बुढ़ा भी घायल हुए हैं। राजशाही प्रदर्शन उग्र होने के बाद तोड़फोड़ और आग लगाने की घटना भी हुई है। सुरक्षाकर्मी पर भी आक्रमण हुए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!