उमेश चन्द्र त्रिपाठी
बिहार रक्सौल! पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाने के बाद से भारत सरकार ने सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। अब भारत-नेपाल सीमा पर भी पर हाई अलर्ट जारी है और नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा काफी हद तक कड़ी कर दी गई है।
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हर आने-जाने वालों की बड़ी ही गहनता से चेकिंग की जा रही है। इस दौरान रक्सौल बॉर्डर पर पिछले 10 दिनों में आधा दर्जन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए विदेशी जहां एक तरफ अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बिना वीजा के भारत में रह रहे थे। इतनी बड़ी संख्या में अवैध घुसपैठियों के पकड़े जाने से सुरक्षा एजंसियों में हड़कम मच गया है। सुरक्षा एजेंसी ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आखिर अचानक से रक्सौल बॉर्डर पर विदेशी नागरिकों की घुसपैठ क्यों बढ़ गई हैं।
पिछले 6 सालों से अवैध रूप से भारत मे रह रहे कोरियन नागरिक को रक्सौल के एक आवसीय होटल से गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया युवक दक्षिण कोरिया का निवासी है। उसका नाम किम यंग डे है। उसके पिता का नाम यांग से किम जो है। इसका पासपोर्ट नम्बर M25163440 है। इसके पास से एक आधार कार्ड जिसका नम्बर 831393222993 के साथ नेपाली करेंसी 80 हजार एवं भारतीय करेंसी 1 लाख 3 हजार 500 रुपया बरामद हुआ है। यह विदेशी नागरिक वर्क वीजा पर भारत के कांचीपुरम में आया था। 2019 में इसका वीजा का समय सीमा खत्म हो गया था।
इसी बीच मणिपुर के एक लड़की से फेसबुक से प्यार हो गया। उसके साथ गैरकानूनी रूप से बिना शादी किए हुए रह रहा था। साल 2023 में इसको एक बेटी भी हुई है। वह रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल से दक्षिण कोरिया जाना चाहता था। इसी दौरान एक होटल में ठहरने के दौरान भारतीय सुरक्षा एजेंसी और इमीग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इसी रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ करते हुए चार चीनी नागरिकों क साथ एक कनाडा के नागरिक की गिरफ्तारी हुई थी ।