संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी का जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष पद पर‌ सर्वसम्मति से चयन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ संतकबीर नगर! जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष के चयन हेतु जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक 18 नवंबर 2025 को विकास भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई।

शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ जनप्रतिनिधि को समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के क्रम में यह बैठक जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में विधान परिषद सदस्य (माध्यमिक शिक्षा) ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अम्बरीश राय, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के प्रतिनिधि सुधाकर सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी व समिति के संयोजक द्वारा विकास कार्य अनुश्रवण समिति से संबंधित शासनादेशों का वाचन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सदस्य विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मति से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी (मेंहदावल) को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर सहमति
प्रदान की।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यह निर्णय जिले में विकास कार्यों की निगरानी एवं गति को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!