चैंबर ऑफ कॉमर्स रूपन्देही और सचिन रोका के नेतृत्व में महोत्सव में उमड़ी भीड़

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा! 7 वां लुंबिनी महोत्सव–2082 इस वर्ष और भी भव्य अंदाज में मनाया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स, रूपन्देही और उद्योग व्यापार संगठन रूपन्देही के अध्यक्ष सचिन रोका के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी और माहौल पूरी तरह उत्सवमय दिखाई दिया।

 

इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महोत्सव की औपचारिक घोषणा खेमराज रेग्मी ने की। वहीं लोकप्रिय गायक अर्जुन सापकोटा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। दर्शकों ने उनके गीतों का भरपूर आनंद लिया, जिससे पूरे स्थल पर ऊर्जा और उल्लास का माहौल बन गया।

इस उत्सव में प्रसिद्ध गायिका रुश्मिला गौतम की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया, जिससे संगीत प्रेमियों में खास उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर एक विशेष और हृदयस्पर्शी क्षण भी देखने को मिला, जब चैंबर ऑफ कॉमर्स की समिति द्वारा संतोष शुक्ल की मैरिज एनिवर्सरी को प्रभावशाली तरीके से मनाया गया। इस आयोजन ने माहौल को और भी भावनात्मक और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की संपूर्ण कवरेज ब्लास्ट विजन फिल्म्स, भैरहवा द्वारा आकर्षक ढंग से की गई। उनकी टीम ने हर महत्वपूर्ण पल को पेशेवर तरीके से रिकॉर्ड कर महोत्सव को और विशेष बना दिया।

व्यापार, संस्कृति, संगीत और सामाजिक एकता का सुंदर मेल बना यह कार्यक्रम इस बार सभी के लिए यादगार साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!