उमेश चन्द्र त्रिपाठी/ मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र जायसवाल ने पांचवें गायत्री चेतना केंद्र पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्यों का अंगवस्त्र और श्रीमद् भगवद्गीता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में अध्यात्म और चेतना जागृति लाने के लिए आचार्यों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में श्रीराम तपस्या आचार्य और उनकी चार सदस्यीय टीम का भी भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीराम तपस्या आचार्य शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षित विद्वान हैं और अध्यात्मिक चेतना के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्रीराम तपस्या आचार्य और उनकी टीम नौतनवां स्थित गायत्री चेतना केंद्र पर प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को सत्संग और गीता के उपदेशों के माध्यम से अध्यात्मिक प्रेरणा दी।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और चेतना केंद्र के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना और युवाओं को अध्यात्म की ओर प्रेरित करना है।