भैरहवा के एक गोदाम में पुलिस की छापेमारी

भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाई गई 73 बोरी मटर और 6 बोरी मसूर की दाल बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के भैरहवा गल्ला मंडी में पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर भारत से तस्करी कर लायी गयी मटर और मसूर की दाल बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

वृहस्पतिवार की दोपहर भैरहवा पुलिस को सूचना मिला की गल्ला मंडी में भारत से तस्करी कर लायी गयी दाल रखी गयी है। सूचना के बाद नेपाल पुलिस ने उक्त गोदाम में छापेमारी कर 73 बोरी मटर और 6 बोरी मसूर की दाल बरामद किया।

 

डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड संख्या 6 स्थित गल्लामंडी में एक गोदाम में अवैध रूप से मटर और मसूर की दालें जमा होने की सूचना प्राप्त होने पर छापेमारी कर 79 बोरी दाल बरामद कर सीज कर अग्रिम कार्यवाही के लिए भैरहवा भंसार (कस्टम) कार्यालय को सौंप दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!