तस्करी की 60 बोरी यूरिया बरामद

मनोज कुमार त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां पुलिस ने तस्करी की 60 बोरी यूरिया बरामद कर धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत नौतनवां कस्टम को सौंप दिया।

 

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानों को तस्करी के रोकथाम हेतु सख्त निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम के मार्ग दर्शन में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव के कुशल नेतृत्व में नौतनवां पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 12.12.2025 को समय 5.00 बजे घटनास्थल डंडा नदी के पास कुल 60 बोरी भारतीय यूरिया खाद व 01 नफर अभियुक्त अख्तर हुसैन पुत्र अहमद हुसैन निवासी वार्ड नं0 18 रहमान मार्केट नगर पंचायत फरेन्दा थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज अन्तर्गत धारा 113 कस्टम अधिनियम मे बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां रवाना किया गया।

बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल शरद यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र मौर्या, कांस्टेबल नागेश्वर, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा , सशस्त्र सीमा बल के ASI प्रदीप सरकार,मु0आ0 विकाश चन्द वर्मन,का0 गोविन्द शंकर कामले और का0 राजेश कुमार शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!