सांसद पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाई गई खुशी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज!संसदीय क्षेत्र से सात बार के सांसद एवं भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद में हर्षोल्लास का माहौल है। जैसे ही यह सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। अड्डा बाजार में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाया। वहीं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने भगीरथपुर स्थित श्रीपत नगर आवास पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि सात बार सांसद और भारत सरकार के लगातार दो बार वित्त राज्य मंत्री बनने और अब प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने का गौरव महाराजगंज जनपद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह जिले की पहचान को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करता है।

 

 

कार्यक्रम में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह सोलंकी नौतनवां के वरिष्ठ नेता लालचंद चौधरी, उमेश जायसवाल, राम‌ मिलन जायसवाल, सुधीर मद्धेशिया, संजय राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!