विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज! विकास भवन स्थित सभागार में आज दिनाक 17 दिसम्बर 2025 को किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकरी, महोदय महराजगंज की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

 

YouTube player

 

 

श्री विभूति नारायण पटेल, ग्राम-दुबौली वि0ख0 सदर द्वारा नहरों की सफाई के समय निकाली गयी सिल्ट / मिट्टी नहरों के किनारे रास्ते पर तथा कृषकों के खेतो में डाले जाने से फसल प्रभावित होने की समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रथम को तत्काल सिल्ट के प्रबन्धन हेतु निर्देशित किया।श्री वीरेन्द्र चौरसिया ग्राम-इन्दूपुर मठिया वि0ख0 लक्ष्मीपुर द्वारा जैविक खेती तथा उसके उत्पादों के प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी। श्री जनार्दन पटेल, निदेशक, रामचन्द्र दास फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि0, ग्राम-परसा राजा वि0ख0 मिठौरा द्वारा लिए गये ऋण हेतु एग्रीकल्चरल इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड अन्तर्गत ब्याज में केन्द्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली छूट के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी।

जिलाधिकारी महोदय ने उपनिदेशक कृषि को संबंधित विभागों से समन्वय कर किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जैविक कृषि और वाणिज्यिक कृषि की ओर किसानों को जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस सन्दर्भ में धरती माता बचाओ अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों को कम से कम करना और जैविक कृषि को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भी जैविक कृषि दीर्घकालिक रूप से लाभकारी होगा। उन्होंने किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को आसान, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इसके बनने से किसान भविष्य में मिलने वाले लाभों से वंचित होने से बच सकेंगे।

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रबन्धक इफको, सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबन्धक नाबार्ड, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी, प्रतिनिधि सहायक निदेशक मत्स्य एवं खाद्य एवं रसद, विद्युत, सिचाई, दुग्ध विकास, उद्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं जनपद के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!