विभिन्न राजनीतिक दलों की विचारधारा पर केंद्रित एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का होने जा रहा है आयोजन
मनोज कुमार त्रिपाठी
भक्तपुर (नेपाल)! नेपाल में जनरल जी आंदोलन के बाद गठित अंतरिम सरकार द्वारा घोषित संसदीय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चुनाव और विभिन्न राजनीतिक दलों की विचारधारा पर केंद्रित एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 21 फाल्गुन 2082 को घोषित संसदीय चुनावों के संदर्भ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश की समकालीन राजनीतिक दिशा, दलों की भूमिका और नागरिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विमर्श होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल नागरिक संरक्षण महा अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाई होंगे।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है—
स्थान: होटल एवरेस्ट, बानेश्वर, काठमांडू
दिनांक: 2082 पौष 6
समय: दोपहर 3:30 बजे से
नागरिक बचाव दल/सेव सिटिजन पार्टी नेपाल (एससीपीएन) की ओर से सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि वे अपनी-अपनी पार्टी की आधिकारिक विचारधारा के साथ इस चर्चा कार्यक्रम में भाग लें और लोकतांत्रिक संवाद को मजबूती प्रदान करें।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि विभिन्न विचारों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रहित में सकारात्मक विमर्श करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी चुनावों को लेकर नागरिकों और राजनीतिक दलों के बीच संवाद को और सशक्त बनाने की पहल की जा रही है।



