मनोज कुमार त्रिपाठी
रूपन्देही नेपाल! रूपन्देही निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 से युवा नेता प्रज्वल बोहरा को प्रथम उम्मीदवार के रूप में औपचारिक रूप से अनुशंसित किया गया है। इस निर्णय को क्षेत्रीय राजनीति में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि प्रज्वल बोहरा की सक्रियता, जन-सरोकारों से जुड़ा नेतृत्व और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे बोहरा ने क्षेत्र के विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाया है।

अनुशंसा की खबर सामने आते ही समर्थकों ने इसे नई ऊर्जा और बदलाव की शुरुआत बताया है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि प्रज्वल बोहरा की उम्मीदवारी से निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 में राजनीतिक समीकरण और अधिक मजबूत होंगे।


