उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान अपने संबोधन में कहा कि कोडीन कफ सिरप से उत्तर प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में NDPC एक्ट के तहत कार्रवाई होगी,यह उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले को कोर्ट में जीता है
उन्होंने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश में इसका जो होलसेलर या जो बड़े होलसेलर हैं,उसको सबसे पहले एसटीएफ ने पकड़ा था,उसको 2016 में समाजवादी पार्टी ने लाइसेंस जारी किया था
जो फोटो रिलीज हो रही हैं,देश मे दो नमूने हैं,एक दिल्ली में दूसरे लखनऊ में बैठते हैं,देश मे जब कोई चर्चा होती है तो वह देश छोड़कर भाग जाते हैं,मुझे लगता है,यही आपके बबुआ के साथ भी हो रहा होगा,वह भी देश से इंग्लैंड के सैर सपाटे पर चले जाएंगे, आप लोग यहां चिल्लाते रहेंगे।
कोडीन कफ सिरप का मुद्दा जो उठाया गया,मुद्दा था नकली दवाओं बीके सेवन से होनी वाली मौतों का..इसके बारे में हमने पहले भी बताया कि नकली दवाओं से होनी वाली मौत की कोई बात नही आई है
यूपी में कोडीन कफ सिरप के केवल स्टाकिस्ट हैं,होलसेलर हैं,इसका यहां प्रोडक्शन नही होता,यह मध्यप्रदेश में हिमाचल व अन्य राज्यों में प्रोडक्शन होता है,मौत के प्रकरण अन्य राज्यों में हुए,जो मौत के प्रकरण हुए वो तमिलनाडु में बने हुए सिरप से हुए।

यह पूरा प्रकरण एडिटेशन का नही,यह इंल्लीगल डायवर्जन का है,इस डायवर्जन के कारण इन होलसेलर्स ने इसको उन देशों व उन राज्यों में पहुंचाया जहां मद्यनिषेध है,लेकिन वहां नशे के आदी लोगों को इसको लेने की आदत है,वहां उसका दुरुपयोग हुआ,जबकि बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसका सेवन नही हो सकता,खासकर बच्चों के लिए।
किसने कफ सिरप नही लिया,खांसी होती है तो हर व्यक्ति लेता है,लेकिन चिकित्सकीय परामर्श से।
चूकिं पढ़ाई लिखाई से आपका कोई वास्ता है नही,इसलिए आप चिल्लाते रहते हैं।
सरकार ने जो कार्रवाई की इसमे 79 अभियोग दर्ज किए,225 अभियुक्त नामजद,78 अभियुक्त अबतक गिरफ्तार,134 फर्म पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है।
इसमे जितनी गहराई में जाएंगे घूम फिर कर वही मामला आता है,की कही न कही कोई न कोई समाजवादी पार्टी से जुड़ा नेता या व्यक्ति चपेट में आता है,जो इंल्लीगल ट्रांजेक्शन भी हुआ वो भी आपके एक लोहिया वाहिनी नेता के अकाउंट के माध्यम से हुआ,एसटीएफ इसमें जांच कर रही है,उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में इस मामले को एनडीपीएस एक्ट तहत चलाने को लेकर मामला जीता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा समय आने पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी रहेगा,उस समय फिर चिल्लाना मत। कोई भी बच नहीं पायेगा। मैं समाजवादी पार्टी की छटपटाहट समझ सकता हूं। जब हमारी सरकार की कार्यवाही अंत तक पहुंचेगी तब तक समाजवादी वाले वहां फातिहा पढ़ने जायेंगे, लेकिन मैं आपको फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोडूंगा।


