सोनौली में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी जब्त

मनोज कुमार त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! सोनौली कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनौली कोतवाली के एसएचओ महेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

 

 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उस स्थान से, जहां अवैध खनन किया जा रहा था, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक जेसीबी मशीन बरामद की। सभी वाहनों को मौके से जब्त कर थाने में सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन मालिक और चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस अवैध खनन को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जैसवाल ने पूर्व में एक पत्र भी लिखा था। पत्र पर संज्ञान लेते हुए एसएचओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।

 

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!