अपने घर पर पीड़ित से वसूली 4 लाख की रिश्वत
एंटी करप्शन मेरठ में रंगे हाथ घूसखोरी इंस्पेक्टर को पकड़ा
इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह विवेचना के दौरान वसूल कर रहा था घूस
एंटी करप्शन टीम इंस्पेक्टर को कंकरखेड़ा थाने ले गई
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ! हापुड़ में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने चार लाख रुपए रिश्वत के साथ दबोच लिया। जनपद हापुड़ में डीसीआरबी और रिट सेल प्रभारी के पद पर तैनात निरीक्षक महेंद्र सिंह को मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वह एक हत्याकांड के मामले की जांच कर रहे थे, जिसमें रिश्वत की मांग की गई थी। एंटी करप्शन की टीम आरोपी निरीक्षक को मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में ले गई है। जहां निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।


