महराजगंज जनपद की सर्विलांस टीम ने महराजगंज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गायब हुए 121 मोबाइल किया बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गायब हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत 26 लाख 33 हजार 16 रुपये आंकी गई है।

 

 

सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक श्याम निवास राय के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया।

सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक आशीष सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल राज कुमार राजभर, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार गौड़ तथा कांस्टेबल सूरज गुप्ता शामिल रहे। टीम ने सतत निगरानी और तकनीकी दक्षता के बल पर इस सफलता को अंजाम दिया।

 

 

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सर्विलांस सेल की इस सराहनीय उपलब्धि पर टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि महराजगंज पुलिस आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!