बाइक सहित युवक का शव नहर से बरामद,इलाके में फैली दहशत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे स्थित नहर में एक अज्ञात युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल के साथ पड़ा मिला। यह दृश्य देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

जानकारी के अनुसार ग्राम टीकर और पड़री कला के बीच मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर बह रही नहर में स्थानीय लोगों ने सुबह एक युवक का शव मोटरसाइकिल सहित पड़ा देखा। नहर में शव होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना चौक थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है तथा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी पहलू को नजरंदाज नहीं कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और मामले की गहन घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और मामले की गहन जांच कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!