वीरेन्द्र पाण्डे ने बनाई अलग पहचान
मनोज कुमार त्रिपाठी
भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में अपनी सशक्त आवाज़, दमदार गायकी और सामाजिक–सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े गीतों के कारण भोजपुरी गायक वीरेन्द्र पाण्डे उर्फ ‘बागी’ आज एक अलग पहचान बना चुके हैं। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले बागी ने कम समय में ही भोजपुरी श्रोताओं के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना ली है।
वीरेन्द्र पाण्डे उर्फ बागी की गायकी में लोक संस्कृति, आस्था और सामाजिक भावनाओं की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है। उनके गीत केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। यही वजह है कि उनकी आवाज़ श्रोताओं को तुरंत आकर्षित करती है और भावनात्मक रूप से जोड़ती है।

बागी के कई भोजपुरी गीत और एल्बम यूट्यूब समेत विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उनके चर्चित एल्बमों में “भगवा राज करेगा”, “मायारिया नजारिया फेरा”, “बिस्कोहर पश्चिम टोली”, “आईहै मायारिया” सहित कई लोकप्रिय नाम शामिल हैं। अलग-अलग म्यूजिक चैनलों से रिलीज हुए इन गीतों ने उनकी लोकप्रियता को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
धार्मिक, सामाजिक और मनोरंजन से भरपूर गीतों के जरिए बागी ने भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में उनके कई नए और ट्रेंडिंग भोजपुरी गीत रिलीज होने वाले हैं, जिनको लेकर फैंस में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
भोजपुरी संगीत प्रेमियों को उम्मीद है कि वीरेन्द्र पाण्डे उर्फ बागी अपने आगामी गीतों के माध्यम से भी इसी तरह श्रोताओं का दिल जीतते हुए लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।





