“लिंक लाइक टूर एंड ट्रैवल्स” का शुभारंभ
मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली, महाराजगंज।
नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली में पर्यटन और मानव सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब Link Like Tour & Travels का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर को खास बनाते हुए श्रीलंका से आए अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्री नुवान कुमारा (Nuwan Kumara) कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

नुवान कुमारा ने अंग्रेज़ी में अपने संबोधन के दौरान बताया कि वे श्रीलंका से साइकिल द्वारा नेपाल और भारत तक की यात्रा कर चुके हैं और अब तक पाँच हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस पूरी यात्रा के दौरान भारत और नेपाल के लोगों से उन्हें अपार प्रेम और सहयोग मिला। उन्होंने अपने मित्र सद्दाम खान और अनिल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह यात्रा और भी यादगार बनी।
नुवान कुमारा ने Link Like Tour & Travels के उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि यह एजेंसी यात्रियों के लिए भरोसे और सहयोग का मजबूत केंद्र बनेगी तथा भारत, नेपाल और श्रीलंका के लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के निदेशक मनोज कुमार त्रिपाठी और उनकी टीम की भी सराहना की।

इस अवसर पर ट्रैवल एजेंसी के प्रोपराइटर प्रो. सद्दाम खान ने बताया कि Link Like Tour & Travels का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधाएं प्रदान करना है। चारधाम यात्रा, हज-उमराह, बौद्ध एवं सिख धार्मिक स्थलों सहित भारत और विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सोनौली बॉर्डर से आने वाले यात्रियों को लोकल सपोर्ट, फैमिली सुविधाएं, ड्राइवरों के लिए निःशुल्क भोजन व ठहराव, तथा जरूरतमंद यात्रियों के लिए निःशुल्क सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
स्थानीय लोगों ने इस नई पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में इस प्रकार की ट्रैवल एजेंसी खुलने से पर्यटन, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।





