नौतनवां ब्लाक के 52 गांवों में मतदाता सूची से गायब हुए ‘हजारों नाम?

जांच में दोषी पाए गए तो हो सकती है कार्रवाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवा ब्लॉक के करीब 52 गांवों के मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने बीएलओ व अन्य विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही से हजारों वास्तविक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब होने का आरोप लगाया है।

 

 

एक ग्रामीण ने मतदाता सूची की समीक्षा करते हुए वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने व कुछ मृतक व बाहरी लोगों का नाम सूची से हटवाने की मांग की है। शिकायती पत्र के आधार पर अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने नौतनवा ब्लॉक के करीब 52 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ी को लेकर आपत्ति जताई है। आरोप है कि एसआईआर पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ व अन्य विभागीय लोगों की लापरवाही से पुराने मतदाताओं के नाम सूची से गायब हो गए हैं।

 

 

साथ ही कुछ नए व वास्तविक मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज नहीं है। कुछ मृतकों व बाहरी लोगों के नाम सूची में बरकरार हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

शिकायती पत्र में लिखा गया है कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलापुर मोहनापुर में 175, कोहरगड्डी में 70, शीशगढ़ में 207, हरपुर में 75, असुरैना में 163, सिसवा उर्फ खोरिया में 103, महदेईया में 103, नारायनपुर में 82, महरी में 67, पिपरा में 125 समेत क्षेत्र के कुल 52 ग्राम पंचायतों से लगभग हजारों की संख्या मतदाताओं का नाम सूची से गायब है। ग्राम पंचायत विषखोप निवासी बृजबिहारी सिंह ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में कुछ नेपाली नागरिकों का नाम अंकित है।

 

 

नौतनवां एसडीएम व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में पुनः मतदाता सूची की समीक्षा करते हुए वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने व मृतकों व बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची से हटवाने की मांग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!