मनोज कुमार त्रिपाठी
महाराजगंज! श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ और महामंत्री डॉ अरविन्द कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार रतन कुमार गुप्ता को महाराजगंज जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा आपकी पत्रकारिता के प्रति निष्ठा, सक्रियता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए, आपको जिला महाराजगंज के लिए जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता है।
आपकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले एक वर्ष (31.12.2026) तक के लिए मान्य होगी।
आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप संगठन के संविधान और नियमों का पालन करते हुए जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा करेंगे और संगठन के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।