उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे से संदिग्ध परिस्थितियों में धूम रहे एक युवक को नारकोटिक्स विभाग भैरहवा और बेलहिया पुलिस की सयुक्त टीम ने हिरासत में लेकर उसके बताए पते पर छापेमारी कर करीब 55 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद कर कार्यवाही में जुट गई है।
डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि सोमवार की देर रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा और जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही की संयुक्त पुलिस टीम ने रूपन्देही जिले के मायादेवी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 निवासी 24 वर्षीय दीपेंद्र चाई को बेलहिया, सिद्धार्थनगर नगरपालिका, वार्ड संख्या 1, बेलहिया में संदिग्ध रूप से धूमने के दौरान हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला कि उसने रूपन्देही जिले के मायादेवी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 स्थित अपने घर के कमरे में ब्राउन शुगर छिपा रखा था। दीपेंद्र चाई के घर की तलाशी के दौरान प्लास्टिक में ब्राउन शुगर 28 ग्राम 290 मिलीग्राम, प्लास्टिक रहित 26 ग्राम 320 मिलीग्राम) और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।






