नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बाद सीमावर्ती शहर बीरगंज में कर्फ्यू

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज ! नेपाल में सोमवार को बीरगंज के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया। यह कदम शनिवार को दक्षिणी धनुषा जिले में एक मस्जिद में हुई तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव को और बिगड़ने से रोकने के लिए उठाया गया।

मस्जिद में तोड़फोड़ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद नेपाल के मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने रविवार को बीरगंज में विरोध प्रदर्शन किया था। धनुषा जिले की कमला नगर पालिका सहित मधेस प्रांत के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

घटना की शुरुआत एक टिकटॉक वीडियो से हुई जिसमें दो मुस्लिम युवक हिंदुओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दिए। इसके बाद, कुछ हिंदुओं ने धनुषा स्थित मस्जिद में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

 

रविवार से मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद सोमवार को बीरगंज के कुछ क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के मेले, सार्वजनिक सभा, जुलूस या विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!