हनुमानगढ़ी मंदिर में पूज्य महंत बलराम दास जी महाराज से दर्शन, अंतरराष्ट्रीय सद्भाव का दिया संदेश

मनोज कुमार त्रिपाठी 

अयोध्या।

अयोध्या की पावन धरती पर स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में एक विशेष धार्मिक एवं प्रेरणादायी अवसर देखने को मिला। इस दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर के पूज्य महंत श्री बलराम दास जी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुए। महंत जी की स्नेहपूर्ण उपस्थिति और आशीर्वचनों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

 

YouTube player

 

 

 

पूज्य महंत श्री बलराम दास जी महाराज ने इस अवसर पर हनुमंत लला की कृपा का संदेश देते हुए सभी के सुख, शांति और मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का भी सुंदर उदाहरण देखने को मिला। पूज्य महंत जी ने श्रीलंका से साइकिल यात्रा पर निकले दो साइकिलिस्ट नुवान कुमारा एवं सुबोध को विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने श्रीलंका से चलकर नेपाल होते हुए अयोध्या पहुंचे इन साइकिलिस्टों को आगे की यात्रा के लिए अयोध्या से मंगलमय प्रस्थान करवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महंत जी ने कहा कि ऐसी यात्राएं देशों के बीच आपसी समझ, भाईचारे और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करती हैं। यह यात्रा भारत, नेपाल और श्रीलंका के बीच आध्यात्मिक एवं मानवीय संबंधों का प्रतीक है।

 

 

 

अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमंत लला से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और विश्व में शांति व सद्भाव कायम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!