लखनऊ में एक उच्च स्तरीय बैठक में अयोध्या में ताज होटल बनाने पर बनी सहमति 

 

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ अयोध्या! उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अयोध्या में ताज होटल के निर्माण के लिए लखनऊ स्थित होटल ताज में साइनिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ताज होटल शुरू करने के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास आईएएस अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन आईएएस मुकेश कुमार मेश्राम सहित कई वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!