पृथ्वी जयंती पर राष्ट्रचेतना का महाआह्वान

राप्रपा ने राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान का दिया संदेश

मनोज कुमार त्रिपाठी

रुपंदेही।

राष्ट्रनिर्माता श्री 5 बड़ामहाराजाधिराज पृथ्वीनारायण शाह की 304वीं पृथ्वी जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) द्वारा रुपंदेही में एक भव्य एवं अर्थपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता, प्रजातंत्र और उदारवादी सोच को सशक्त करने का सशक्त मंच बना।

 

YouTube player

 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रनिर्माता पृथ्वीनारायण शाह की तस्वीर पर बुज़ुर्गों, बच्चों और महिलाओं ने भी गहरे सम्मान और उत्साह के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दृश्य पीढ़ियों को जोड़ने वाली राष्ट्रभक्ति और ऐतिहासिक चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा 

 

 

यह कार्यक्रम मिति 2082/09/27 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे, जिला पार्टी कार्यालय, रुपंदेही में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आयोजक एवं राप्रपा रुपंदेही के अध्यक्ष सागर प्रताप राणा ने कहा कि पृथ्वीनारायण शाह का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है और उनके आदर्शों को आत्मसात करना आज की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में सागर प्रताप राणा, गौरव बोहरा, प्रज्वल बोहरा, वसंत विक्रम शाही, मात्रिका यादव, गंगाराम यादव, अर्जुन थापा, बलराम शर्मा, राजेश ढकल, शंकर खत्री, दीपू शाही, दीपू प्रताप राणा, मुक्तिनाथ यादव, दूधनाथ यादव, चंद्र कुमार सिंह, ईशान भंडारी, रिता थापा, उषा पौडेल, दीनानाथ यादव, प्रतिभा काफिले, अप्सरा शाही, कविता गुरुंग सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!