तस्करी का 06 बोरी यूरिया खाद बरामद 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी / मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु अभियान के दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के अगुवाई में उ0नि0 श्री अभिषेक जायसवाल मय हमराह द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व रोकथाम तस्करी के दौरान प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.01.2026 को ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही गोरखा स्कूल के पास से 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद लावारिस बरामद किया गया। जिसे थाना स्थानीय पर लाकर दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां रवाना किया गया ।

बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिषेक जायसवाल,का0 अवनीश यादव,का0 गुलशन कुमार यादव और का0 अमरेश राय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!