यात्रियों के सुकून की नई पहचान बना कोल्हुई का अन्नपूर्णा होटल एंड रेस्टोरेंट, जल्द बनेगा आधुनिक रिज़ॉर्ट

मनोज कुमार त्रिपाठी 

कोल्हुई/नौतनवा (महाराजगंज)।

नौतनवा–सोनौली मार्ग से लगभग 15 किलोमीटर दूर कोल्हुई ग्राम में यात्रियों और पर्यटकों के लिए सुकून, स्वाद और सुविधा का नया केंद्र बनकर उभरा है अन्नपूर्णा होटल एंड रेस्टोरेंट। स्थानीय निवासी और होटल संचालक अजय कुमार पांडेय उर्फ मोनू पांडेय ने इस होटल की स्थापना दूरदर्शी सोच के साथ की है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले परिवारों, पर्यटकों और सोलो ट्रैवलरों को मार्ग में एक सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक ठहराव मिल सके।

 

YouTube player

 

होटल संचालक के अनुसार, सोनौली, नौतनवा, नेपाल से गोरखपुर एवं अन्य दूरस्थ क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह होटल एक ऐसा स्थान है, जहाँ वे चाय, पानी, नाश्ता और स्वादिष्ट भोजन के साथ कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं। होटल परिसर को इस तरह विकसित किया गया है कि बच्चे खुलकर खेल सकें और परिवार शांत वातावरण में बैठकर यात्रा की थकान दूर कर सकें।

अजय पांडेय ने बताया कि वर्तमान में यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक गेस्ट हाउस तैयार किया गया है, जिस पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत आई है। आने वाले समय में होटल का विस्तार कर इसे आवासीय होटल और आधुनिक रिज़ॉर्ट के रूप में विकसित करने की योजना है। भविष्य में इसे डेस्टिनेशन वेडिंग और पर्यटन के एक आकर्षक केंद्र के रूप में स्थापित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए अन्नपूर्णा होटल एंड रेस्टोरेंट न केवल सुविधा का नया विकल्प बनकर उभरा है, बल्कि यह क्षेत्र के पर्यटन और रोजगार को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!