
मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा नशीले पदार्थों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम व थानाध्यक्ष नौतनवां श्री पुरूषोत्तम राव के कुशल दिशा निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा दिनांक 15.01.2026 को संमय 14.20 बजे सुंडी तिराहे पर चेकिंग किया जा रहा था उसी दौरान वाहन संख्या UP56AT9228 का चालक बृजेश यादव पुत्र वीरेन्द्र निवासी सुंडी थाना नौतनवां जनपद महराजगंज पुलिस टीम को जानबुझकर धक्का मारकर मौके से भाग गया जिसमें का0 हिमांशु सिंह को चोट आयी थी वाहन उपरोक्त नौतनवां बाईपास पर ह्वाइट हाउस मैरेज हॉल के सामने गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर पलट गया था तथा उक्त वाहन का वाहन चालक/ वाहन स्वामी बृजेश यादव उपरोक्त अपराध करने के बाद पुलिस से बचने हेतु मौके से भाग गया जिसको काफी ढूंढा गया परन्तु नही मिला तत्पश्चात रोड पर पल्टी पिकअप UP56AT9228 को प्राइवेट जेसीबी बुलाकर उठाकर थाना हाजा पर लाकर दाखिल किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-16/2026 धारा-281,121(1) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुल बरामदगी 280 प्लास्टीक की बोतल में 210 लीटर ओल्ड मंक शराब और
एक अदद पिकअप वाहन संख्या UP56AT9228 शामिल है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में नौतनवां थाने के उ0नि0 रामजी गुप्ता, हे0 का0 परविन्दर सिंह, का0 हिमांशु सिंह ,का0 राजकुमार यादव थाना नौतनवां शामिल रहे।






