उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा भगवानपुर में एसएसबी और सोनौली पुलिस की सयुक्त टीम ने भारत से नेपाल जा रहे एक बाइक सवार नेपाली युवक को रोक कर जांच की तो उसके पास से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुआ। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई है।
शुक्रवार की शाम एसएसबी 22 वी वाहिनी भगवानपुर इंस्पेक्टर अरुण पांडेय और भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार सयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर गस्त कर रहे थे। इस दौरान एक नेपाली बाइक नम्बर पर सवार युवक नेपाल की तरफ जा रहा था। सन्देह होने पर उसे रोक कर तलाशी लिया गया तो उसके पास 39 पीस नशीली इंजेक्शन डायजोपाम, फेनेरगन और ब्रूफेन नोरफिने बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंकित गुरुंग निवासी बुद्ध चौक भैरहवा नेपाल बताया।

सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक पकड़ा गया है। उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही किया जा रहा है।






