रूपंदेही से नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी घोषित, बिरेंद्र कुमार धवल ने जनता से मांगा समर्थन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

रूपंदेही। नागरिक उन्मुक्ति पार्टी नेपाल ने प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव के लिए रूपंदेही जिले के क्षेत्र संख्या–5 से बिरेंद्र कुमार धवल उर्फ भोटे बाबू को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से टिकट मिलने पर बिरेंद्र कुमार धवल ने नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के संरक्षक एवं माननीय रेशम लाल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महासचिव का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद बिरेंद्र कुमार धवल ने कहा कि वे जनता की आवाज़ को संसद तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने रूपंदेही क्षेत्र संख्या–5 की जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मत देकर उन्हें विजयी बनाएं।

बिरेंद्र कुमार धवल ने नागरिकों के अधिकार, न्याय और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही और पार्टी के चुनाव चिह्न “चकिया छाप” के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!