रूपंदेही में आरपीपी ने प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची की अंतिम घोषणा

आज होगा पर्चा दाखिला

मनोज कुमार त्रिपाठी 

रूपंदेही (नेपाल) — राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने रूपंदेही जिले में होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए अपने सभी प्रत्याशियों को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी ने जिले के सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार घोषित कर चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस घोषणा के बाद आरपीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, क्षेत्र संख्या 1 से प्रज्वल बोहोरा, क्षेत्र संख्या 2 से कार्विका थापा, क्षेत्र संख्या 3 से कैप्टन गौरव बोहोरा, क्षेत्र संख्या 4 से अहमदविन खान और क्षेत्र संख्या 5 से मिन प्रसाद घिमिरे को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सभी उम्मीदवार जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं और जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाने में सक्षम हैं।

आरपीपी ने अपने चुनावी एजेंडे में राजा–धर्म–राष्ट्र को प्रमुख स्थान दिया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रभक्ति हर नेपाली नागरिक का कर्तव्य है और राष्ट्रीय पहचान ही देश की आत्मा है। इसी विचारधारा के साथ पार्टी जनता के बीच जा रही है और मतदाताओं से ‘हलो’ चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील कर रही है।

पार्टी का दावा है कि यह चुनाव नेपाल की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आरपीपी नेताओं ने इसे देशभक्त नेपाली नागरिकों की बारी बताते हुए कहा कि जनता का समर्थन मिलने पर पार्टी संसद में मजबूत भूमिका निभाएगी और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!