कपिलवस्तु-प्रयागराज नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को मिली मंजूरी, फरवरी से शुरू होगा निर्माण कार्य

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सिद्धार्थनगर। नॉर्थ- साउथ कॉरिडोर में गौतम बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु से संगमनगरी प्रयागराज को जोड़ा जाएगा। इस कॉरिडोर के निर्माण को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। पांच चरण में निर्माण कार्य कराया जाएगा।

प्रथम चरण का काम सिद्धार्थनगर से शुरू किया जाएगा। पीडब्लूडी ने प्रशासन के सहयोग से भूमि का चिन्हांकन का काम पूरा कर लिया है। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने पिपरी (कपिलवस्तु स्तूप के ग्राम पंचायत का नाम) से बर्डपुर तक 9.4 किमी की परियोजना तैयार करके भेज दी है। बर्डपुर-कपिलवस्तु तक की परियोजना की कुल लागत 268.95 करोड़ रुपये हैं। बर्डपुर से इस कारीडोर की परियोजना एनएचआई 28 को स्थानांतरित हो जाएगी।

नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के निर्माण से संबंधित फाइल को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रथम चरण में बर्डपुर-कपिलवस्तु कॉरिडोर परियोजना पर 268.95 करोड़ रुपये खर्च होगा। बर्डपुर से अलीगढ़वा बार्डर तक फोर लेन कॉरिडोर बनेगा।

अधिग्रहित करने के लिए लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम यहां पर आई थी। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अभियंता टीम के साथ मिलकर भूमि का चिन्हांकन कर फाइल तैयार किया था। प्रथम चरण का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है।

इस चरण में परियोजना को स्वीकृति प्राप्त करने से लेकर धन आवंटन का कार्य किया जा रहा है। यह चरण पूरा होने के बाद मुआवजा देने और अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी।

बौद्ध सर्किट में हो रहा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का निर्माण 

बौद्ध सर्किट में बर्डपुर से पिपरहवा तक 9.4 किमी लंबा नार्थ-साउथ कारीडोर के निर्माण का कार्य हो रहा है। इसी क्रम में इसे प्रयागराज से जोड़ा जाएगा। इस कारीडोर के निर्माण से बौद्ध पर्यटकों को सुविधा होगी। जिससे वह सीधे कपिलवस्तु स्तूप तक पहुंच सकेंगे।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कमल किशोर ने कहा कि नार्थ-साउथ कारीडोर निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है। शासन ने इस कारीडोर की परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर रही है।

एक साथ शुरू होगा अधिग्रहण और पोल शिफ्टिंग का काम 

नॉर्थ- साउथ कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया फरवरी से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही वन विभाग से अनापत्ति पत्र लेने के बाद सड़क के किनारे लगे पेड़ों की कटाई का भी काम होगा। विद्युत विभाग कारीडोर में पड़ने वाले पोल को शिफ्टिंग का भी काम इसी के साथ चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!