आदर्श नगर पंचायत सोनौली के जानकी नगर वार्ड नंबर 10 की सड़क का निर्माण कार्य शुरू, जनता की वर्षों की परेशानी हुई दूर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! आदर्श नगर पंचायत सोनौली के जानकी नगर वार्ड नंबर 10 में कस्टम कार्यालय के बगल स्थित मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। टूट-फूट के कारण क्षेत्रवासियों को आने-जाने भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। समस्या बढ़ने पर वार्डवासियों ने मामले की जानकारी नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी को दी।

स्थानीय नागरिकों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस मुद्दे को तत्काल संज्ञान में लिया और सड़क निर्माण के लिए अपने विधायक निधि से स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृति मिलते ही संबंधित विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। स्थानीय नागरिक युवा नेता रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अमरजीत वर्मा, पल्टू मद्धेशिया और हरेंद्र जायसवाल ने विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

वार्डवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और वार्ड की मूलभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!