आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए किया गया ब्लैक आउट

पुलिस लाइन में ब्लैक आउट के बारे में जानकारी देते डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसपी सोमेंद्र मीणा व अन्य

पुलिस लाइन परिसर समेत नगर में किया गया तैयारियों का आंकलन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार की शाम को प्रकाश प्रतिबंध (ब्लैक आउट) कर आपातकालीन परिस्थितियों में निपटने की तैयारियों का आंकलन किया गया।

जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में शुक्रवार की देर शाम लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप कराने के साथ ही अन्य प्रकार के प्रकाश प्रतिबंध करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान किए जाने वाले प्रबंध का पूर्वाभ्यास भी किया गया। इससे नगर के सभी 25 वार्डों में घना अंधेरा छाया रहा। वहीं सायरन की आवाज भी काफी देर तक गूंजी।

इस अवसर पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आपातकालीन परिस्थिति के दौरान बचाव की जानकारी रखना सभी के लिए आवश्यक है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने भी आपदा के समय सभी को धैर्य बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान कई अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।

अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम को प्रकाश प्रतिबंध करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में निपटने से सम्बंधित तैयारियों का आंकलन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!