सुधीर शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दयानंद महामंत्री नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल कनिष्ठ उपाध्यक्ष और मनोज मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए
अधिवक्ता हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं,यह जीत सभी अधिवक्ताओं की जीत – राजेश श्रीवास्तव नव निर्वाचित अध्यक्ष
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील इकाई नौतनवां का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश श्रीवास्तव 66 मत पाकर निर्वाचित हुए, जबकि 36 मत पाकर महामंत्री के पद पर दयानन्द को विजयी घोषित किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि जीत सभी अधिवक्ताओं की है। अधिवक्ता हित से किसी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार यादव, अखिलेश उपाध्याय एवं अरुण सिंह की निगरानी में तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना कराई गई।
निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश किए गिरीश चंद त्रिपाठी को 34 एवं राजेश श्रीवास्तव को 66 मत प्राप्त हुए। राजेश श्रीवास्तव को विजयी घोषित किया गया। वहीं महामंत्री के पद पर दयानंद ने 36 मत पाकर जीत दर्ज की है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सुधीर शुक्ला 45 मत पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नागेंद्र प्रसाद शुक्ला 54 मत पाकर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा 81 मत पाकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। प्रभाकर विश्वकर्मा एवं विनय आनंद चौधरी को निर्विरोध संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही हरिशंकर लाल, सत्यनारायण प्रजापति, कृष्ण कुमार सिंह, रमेश चौधरी, शिवसदन मिश्र, सुनील गौड़, केसरी नंदन त्रिपाठी एवं शिवेंद्र कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।