उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज 29 जनवरी 2025, जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति(DLRAC) की बैठक कलेक्टर सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों द्वारा स्वीकृत आवेदन तथा ऋण वितरण में अच्छी प्रगति न करने वाले बैंक शाखाओं के प्रस्तावको को चेताया तथा निर्देश दिया कि अगली बैठक में अपेक्षित प्रगति प्राप्त कर करने वाले प्रस्तावको को चिन्हित कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाए। उन्होंने कहा कि बैंकों में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण यथाशीघ्र कराएं।
उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट में एक एटीएम लगवाना सुनिश्चित करें तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थान को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर एटीएम लगवाएं।उन्होंने कहा कि इसमें प्राइवेट बैंकों का सहयोग नहीं मिल रहा है जिससे योजनाओं में प्रगति धीमी है।
उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि जनपद के सभी नगर निकाय एवं ब्लॉक मुख्यालय पर भी एक-एक एटीएम लगवाई जाए। इसी प्रकार विभिन्न बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु सम्भाव्याक्तयुक्त ऋण योजना पुस्तक का लांचिंग जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र सहित बैंक शाखों के प्रबंधक एवं जिला समन्वय उपस्थित रहे।