क्षेत्र नंबर तीन से वरिष्ठ कैप्टन गौरव बोहरा की मजबूत एंट्री
क्षेत्र नंबर एक में प्रज्ज्वल बोहरा पर पार्टी का भरोसा
मनोज कुमार त्रिपाठी
रूपंदेही , नेपाल ! स्वर्गीय दीपक बोहरा के ज्येष्ठ सुपुत्र वरिष्ठ कैप्टन गौरव बोहरा ने क्षेत्र नंबर तीन से चुनावी मोर्चा संभालते हुए राजनीति में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों और अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ जनता के बीच उतरे हैं।

गौरव बोहरा ने कहा, “मेरी सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है, उसी के सहारे मैं आगे बढ़ूंगा।”
पार्टी ने स्वर्गीय दीपक बोहरा के छोटे सुपुत्र प्रज्ज्वल बोहरा को क्षेत्र नंबर एक की जिम्मेदारी सौंपते हुए युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है। जोश, ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती के साथ प्रज्ज्वल बोहरा चुनावी अभियान में सक्रिय हैं।
संसदीय क्षेत्र नंबर 4-5 में दोनों भाइयों की संयुक्त ताकत
गौरव बोहरा और प्रज्ज्वल बोहरा ने संसदीय क्षेत्र नंबर पांच में भी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों भाइयों ने एकजुट होकर कहा कि जनता का भरोसा उनके लिए सर्वोपरि है और यह विश्वास कभी कमजोर नहीं पड़ेगा।
चुनावी दौरे में दिखा जनसमर्थन, समर्थकों में उत्साह
चुनावी दौरे के दौरान प्रज्ज्वल बोहरा समर्थकों के साथ जनसंपर्क में जुटे हैं। जगह-जगह मिल रहा उत्साह और समर्थन इस बात का संकेत दे रहा है कि बोहरा परिवार की राजनीतिक विरासत को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।









