स्विमिंग पूल, डीलक्स कमरे और उत्कृष्ट सेवाओं के साथ पर्यटकों की पहली पसंद
मनोज कुमार त्रिपाठी
लुंबिनी।
पर्यटन नगरी लुंबिनी में स्थित Buddha Maya Hotel Palace Pvt. Ltd. आधुनिक सुविधाओं और बेहतर आतिथ्य के चलते तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। होटल में उपलब्ध स्विमिंग पूल पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिससे यहां ठहराव का अनुभव और भी सुखद हो जाता है ।

होटल प्रबंधन के अनुसार, बुद्ध माया होटल पैलेस में कुल 35 डीलक्स कमरे और 16 नॉर्मल स्टैंडर्ड कमरे उपलब्ध हैं, जिन्हें यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए सुसज्जित किया गया है। स्वच्छ वातावरण, शांत परिसर और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सेवाएं होटल की विश्वसनीयता को और मजबूत करती हैं।
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त होटल लुंबिनी में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं। यही कारण है कि बुद्ध माया होटल पैलेस को अब पर्यटकों के बीच “Best Place to Stay” के रूप में देखा जा रहा है।











