77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नौतनवां नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय पर किया ध्वजारोहण 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नौतनवां नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने देश की आन-मान व शान तिरंगे झंडे को फहराकर आज के अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। 

                     

                     

तत्पश्चात महात्मा गांधी व डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इसके बाद प्राथमिक विद्यालय प्रथम,जीयस मार्डन एकेडमी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,मधुबन इंटर कालेज,के0 पी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज,महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल में तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि “भारत की राष्ट्रीय यात्रा में गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ और भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित हुआ बेशक 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिलने के साथ ही भारत में औपनिवेशिक शासन का अंत हो गया था, लेकिन कानून, संस्थागत जवाबदेही और नागरिकों की इच्छा पर आधारित स्वशासन के रूप में भारत का परिवर्तन संविधान स्वीकार किए जाने के साथ ही पूरा हुआ।

इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया,संजय पाठक,धर्मात्मा जायसवाल,अनिल जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अशोक रौनियार,संजय मौर्या,राकेश जायसवाल,जय प्रकाश मद्धेशिया,लल्लू जायसवाल,राहुल दूबे,अभय कुमार,प्रमोद गौतम,दुर्गेश कुमार के अलावा प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,संतोष श्रीवास्तव,प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़,उमेश मणि,विजय उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!