उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आज जनपद महराजगंज की जिला स्तरीय शाखा समिति(DCC) की विशेष बैठक का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला सभागार में किया गया। जिसमें वित्तीय समावेशन एव वित्तीय साक्षरता की समीक्षा के साथ साथ CM युवा की प्रगति में समीक्षा की गई।
महराजगंज जनपद CM युवा योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला अधिकारी महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बनाये रखने का निर्देश दिया। निजी बैंको द्वारा इस स्कीम में रूचि नहीं लेने पर रोष प्रकट किया।
साथ ही साथ भारतीय स्टेटबैंक में ज्यादा पेंडेंसी पर रोष प्रकट करते हुए अगले बैठक में शतप्रतिशत ऋण वितरण के साथ आने को कहा। जिला अधिकारी महोदय ने LDM को निर्देश दिया कि अगली DLRC मीटिंग में जिला मुख्यालय, RTO ऑफिस, जिला चिकित्सालय में ATM लगवाने की सम्भावना तथा जिन ग्राम पंचायत के आस पास ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) उन्हें विभिन्न बैंको को आवंटित करके खुलवाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा PLP की लांचिंग DM, CDO, LDM DC DIC एवं RBI के सहायक महाप्रबंधक श्री जितेंद्र मोरे द्वारा किया गया।
बैठक में सभी बैंकों के प्रतिनिधि ,डायरेक्टर रसेटी श्री राजेश कुमार ,मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी उपस्थित रहे।