भन्सार सहजीकरण को लेकर सरकार-व्यापार-एजेंटों का सीधा संवाद
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा।
74वें अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के अवसर पर नेपाल सरकार के सीमा शुल्क प्रशासन के तत्वावधान में “भन्सार सहजीकरण में सरोकारवालाओं की भूमिका” विषय पर एक विशेष अंतरक्रिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भैरहवा सीमा शुल्क कार्यालय में माघ 11, 2082 को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा शुल्क प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित सभी पक्षों के बीच आपसी संवाद और समन्वय को मजबूत करना रहा। इसमें सीमा शुल्क अधिकारी, व्यापारिक समुदाय, सीमा शुल्क एजेंट, पत्रकार और अन्य सरोकारवाले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यापार सुगमता, राजस्व वृद्धि, डिजिटल प्रणाली के विस्तार और सीमा शुल्क सुधारों पर अपने विचार रखे। साथ ही सीमा क्षेत्र में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर लुम्बिनी प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि भैरहवा सीमा शुल्क कार्यालय एवं नेपाल सीमा शुल्क एजेंट संघ का सहयोग रहा। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम सीमा शुल्क व्यवस्था को मजबूत करने और सरकार व निजी क्षेत्र के बीच विश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका ।












